Sonbhadra News: अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के न्यू कॉलोनी स्थित अवैध रूप से संचालित रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुरुवार शाम वाराणसी से शव लेकर पहुंचे परिजनों ने रामा हास्पिटल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीएमओ ने अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। चोपन थाना क्षेत्र के भभाइच करगरा गांव निवासी मिथिलेश मौर्य की पत्नी 19 वर्षीय कंचन मौर्य को 14 अक्टूबर की भोर में प्रसव के लिए रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.