Sonbhadra News: अवैध अस्पताल में नवजात की मौत, हास्पिटल सील
सोनभद्र, जुलाई 21 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चोपन में अवैध रूप से संचालित जन सहायता अस्पताल में सोमवार को प्रसूता के आपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे डिप्टी सीएमओ डा.कीर्ति आजाद बिंद व चोपन अधीक्षक ने अस्पताल को सील करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जानकारी के बाद जब हम लोग पहुंचे तो मरीज वहां से जा चुके थे, उनका नाम पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच करते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.