सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: दुद्धी। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम खजूरी में क्षेत्र के अवकाश प्राप्त शिक्षकों, पूर्व ग्राम प्रधानों एवं अति वरिष्ठ नागरिकों का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस दौरान उत्थान मंच के संस्थापक मुहम्मद इसहाक खान ने समारोह में पहुंचे अवकाश प्राप्त शिक्षकों, पूर्व ग्राम प्रधानों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनके अनुभव, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर छबीला राम, फूलचंद्र गुप्ता, यदुनाथ यादव, स...