Sonbhadra News: अरंगी पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत अरंगी में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत अरंगी के पेटराही निवासी अशोक कुमार ने मंत्री को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की ओर से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की गई है। मामले में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच सौंपते हुए शिकायती पत्र में उठाए गए सभी बिंदुओं की स्थलीय, अभिलेखीय और तकनीकी जांच कर संयुक्त जांच आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.