सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में आस्था के केंद्रों के संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जनसुविधाओं को मजबूत करने की पहल की गई है। करीब पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अति प्राचीन अमिला माता मंदिर का कायाकल्प, चार गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना और तीन सरकारी विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सभी कार्य ग्रीनको एनर्जी के सीएसआर मद से प्रस्तावित हैं।

आस्था के केंद्र का कायाकल्प जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि क्षेत्र की आस्था से जुड़े अति प्राचीन अमिला माता मंदिर को उसकी धार्मिक महत्ता के अनुरूप सुविधायुक्त बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में पेयजल और बिजली की व्यवस्था मजबूत करने के साथ श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए गेस्ट रूम, आवागमन को सुगम बनाने के लिए इंटरलॉकिंग और धूप...