सोनभद्र, सितम्बर 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक ने अपने विधिक एवं मौलिक अधिकारों की मांग को लेकर रविवार को नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। अनुदेशकों ने प्रदेश सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का तत्काल अनुपालन कराने तथा नियमित शिक्षकों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।अनुदेशक का आरोप है कि पिछले 14 वर्षों से उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से शासन और संबंधित विभागों के समक्ष अपनी मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा देने उठी हुंकार अनुदेशकों के अनुसार लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद मामला सर्...