सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दीवां गांव के समीप मंगलवार देर शाम अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक घोरावल के बरौली से घोरावल बाजार आ रहा था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी 39 वर्षीय राम खेलावन पुत्र लालचंद मंगलवार को अपने साथी के साथ बाइक से घोरावल बाजार आ रहे थे। दीवां गांव के समीप पहुंचने पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे राम खेलावन बाइक से गिरकर कर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से देर शाम घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल चिक...