Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे म्योरपुर के नवाटोला से बलियरी अपने घर वापस लौट रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र रामनारायण और 19 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र जगनारायण शनिवार की दोपहर नवाटोला गांव में ठेकेदार के यहां काम का पैसा लेने गए थे। वहां से वापस लौटते समय बलियरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि घायल राकेश बंगलुरु में पाइपलाइन के काम में लगा है। वह दशहरा मनाने के लिए एक सप्ताह पहले ही घर आया था। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.