Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार युवक, गंभीर
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास दुद्धी-आश्रम मोड़ मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह म्योरपुर के कुस्महा गांव से अपने घर दुद्धी के मझौली लौट रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 30 वर्षीय मदन पुत्र लालबहादुर शुक्रवार की सुबह अपने छोटी बहन के घर म्योरपुर के कुस्महा गांव बाइक से गया हुआ था। रात में वह वापस अपने घर मझौली लौट रहा था। जैसे ही वह आश्रम मोड़ के पास दुद्धी-आश्रम मोड़ मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर, चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने उसे ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.