Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रेलर, चालक की मौत
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: डाला/हाथीनाला, हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला थाना क्षेत्र के भूतहिया पुलिया के पास हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर मंगलवार की रात ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। वह डाला की तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। पुलिस ने लगभग छह घंटे रेस्क्यू कर टे्रलर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। डाला की तरफ से एक ट्रेलर मंगलवार की रात रेणुकूट की तरफ जा रहा था। रात लगभग 10 बजे टे्रलर चालक जैसे ही हाथीनाला थाना क्षेत्र के भूतहिया नाला के पास हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर पहुंचा, अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। टे्रलर खाई में गिरने से चालक केबिन में ही फंस गया। घटना के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला, पिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.