Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक पत्थर से टकराई, युवक गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव निवासी एक युवक बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डुमरडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र जंगी पासी गुरुवार की शाम करीब चार बजे बाइक से दुद्धी बाजार जा रहे थे। नहर के आगे सरोजा देवी के घर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस और 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट और दाहिने पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.