सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। सहयोग अच्छा रहा कि मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। जबकि ढाबे पर खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। म्योरपुर थाना के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर अजय और जवाहिर के दुकान में घुस गई। कार ने दुकान को क्षतिग्रस्त करते वहां वहां खड़ी चार बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि चाय और नाश्ता कर रहे लोग बाल बाल बच गए। पीड़ित दुकानदार जवाहिर और अजय ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान के पति सीता राम, किरवानी निवासी नजीब ह...