सोनभद्र, जुलाई 2 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के बिगनी घाट में बुधवार की देर शाम ब्रेक फेल होने से आटो अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। आटो सवार जुगैल के बेलगड़ी से ओबरा के खैरटिया छठीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगड़ी गांव से एक आटो में 10 लोग सवार होकर ओबरा के खैरटिया गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार और रिश्तेदारी के थे। आटो बेलगड़ी से जैसे ही सभी को लेकर जुगैल के बिगनी घाट के पास पहुंचा, चढ़ाई चढ़ने के दौरान आटो का ब्रेक फेल हो गया। इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे आटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद ...