Sonbhadra News: अनपरा में मिली बरगंवा से लापता किशोरी
सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। बरगवां पुलिस ने बड़ोखर से लापता 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अनपरा से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल बैढ़न भेज दिया। 17 वर्षीय किशोरी के गायब होने की सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम धुर्वाह थाना अनपरा, से बालिका को दस्तयाब किया। तथ्यों के आधार पर आरोपी विनयलाल साकेत पुत्र शिवप्रसाद साकेत उम्र 20 निवासी धुर्वाह थाना अनपरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.