Sonbhadra News: अनपरा परियोजना के जेई पर हमला
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित जेई क्लब में रविवार को एक अवर अभियंता पर बैट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल जेई सतीश सिंह के सिर में चार टांके लगे हैं। घटना के बाद जेई संवर्ग में भारी नाराजगी है।सतीश सिंह ने बताया कि वह रविवार को अन्य कर्मचारियों के साथ जेई क्लब में साफ-सफाई और पुताई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान एक युवक व महिला वहां पहुंचे जिनका आचरण संदिग़ध दिखा तो उन्होने आपत्ति जतायी। आपत्ति जताने पर युवक गाली-गलौज करने लगा तो शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। विवाद शांत होने के बाद जब सभी लौटने लगे तभी युवक ने पीछे से बैट से उनके सिर पर हमला कर फरार हो गया। पुलिस से शिकायत की गयी है जो मामले की जांच कर रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.