सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनपरा थाना क्षेत्र में हुई घटना 27 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। ग्राम पचोखर निवासी 54 वर्षीय कुतुबुद्दीन अनपरा गेट नंबर 2 के पास बस से उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कुतुबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान 28 सितंबर को उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मैदुन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Orai News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...