सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार और अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्या ने शनिवार को जांच के दौरान एक खाद की दुकान को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि घोरावल ब्लाक के भैंसवार गांव में स्थित आरके सीड्स एंड फर्टिलाइजर के प्रोपराइटर कमलेश कुमार सिंह के प्रतिष्ठान से उच्च रेट पर उर्वरक सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर जांच कर दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बिक्री प्रतिबंधित कर दिया गया। गुणवत्ता के लिए चार अलग अलग उर्वरक नमूने ग्रहित किया गया, जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। वहीं शाहगंज स्थित न्यू किसान खाद भंडार प्रोपराइटर प्रदीप कुमार पांडेय के प्रतिष्ठान की चौहद्दी स्पष्ट न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण...