सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने तेलाई-मकरोहर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि बिना अनुमति सड़क काटकर सीवर अथवा पाइप लाइन डालने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की मरम्मत में लापरवाही करने पर पर संबंधित कार्यपालन यंत्री, एवं कॉन्ट्रैक्टर से क्षतिपूर्ति राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एमपीआरडीसी को क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुल-पुलियों का निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य तत्काल सुनिश्चित करें। चेतावनी दी कि जिन कार्य-एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है अथव...