सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में भारी बारिश के कारण नदी, नाले और जलाशयों के जलस्तर में लगातार वृव्ि दर्ज की जा रही है। सोन नदी का खतरे के निशान से महज 2.79 मीटर नीचे बह रही है। वहीं पहाड़ी नाले और नदियां भी उफान पर है। बारिश के कारण कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला भी जारी है। जिले में कई दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: गुंता नदी उफान पर, सड़क में जलभराव से बंद हुआ आवागमनजलस्तर की वृद्धि वहीं जलाशयों के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में सोन नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। सोन नदी का जलस्तर 168.21 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 171 मीटर से महज 2.79 मीटर नीचे बह रही है। नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर ...