Sonbhadra News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह रेणुकूट से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सायल पोस्ट महुअरिया निवासी 27 वर्षीय कमल देव यादव पुत्र गोरख यादव रोजाना की तरह रेणुकूट से ड्यूटी करके बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के जमतिहवा नाला के समीप पहुंचा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे घक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी म्योरपुर रविकांत मिश्र मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.