Sonbhadra News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार चचेरे भाईयों की मौत हो गई। दोनों अनपरा में रिश्तेदारी से वापस अपने घर म्योरपुर लौट रहे थे। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी 20 वर्षीय उपेंद्र कुमार पुत्र विजय अपने चचेरे भाई 22 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर के साथ मंगलवार को अनपरा के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव अपने नानी के घर गया हुआ था। दोनों युवक बुधवार की भोर में बाइक से अपने गांव म्योरपुर वापस लौट रहे थे। पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.