Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर
सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू की हैं। डिबुलगंज के वार्ड नंबर-2 निवासी सिद्धार्थ ने अनपरा थाने में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह उसका भाई राहुल कुमार आजाद घर से ड्यूटी जाने के लिए बाइक से निकला था। औड़ी मोड़ पर के किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज ले जाया गया जहां से नेहरू चिकित्सालय जयंत भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। राहुल का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.