सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। बीते 22 अगस्त को शक्तिनगर परिक्षेत्र के बोदरा बाबा मंदिर के समीप मुख्य हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से घायल कोहरौल निवासी शम्भु गुप्ता की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पिकअप को कब्जे में ले विवेचना शुरू कर दी है। मृतक शंभू गुप्ता की पत्नी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 22 अगस्त को दोपहर के बीच पति शंभू गुप्ता बाइक से ड्यूटी करके घर आ रहे थे कि बोदरा बाबा मंदिर के समीप पिकअप वाहन के चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार दी। घायल शम्भु कों एनटीपीसी संजीवनी में प्राथमिक उपचार कें लिए भर्ती कराया गया जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर कें लिए रेफर कर दिया। बीते 24 अगस्त कों इलाज कें दौरान शम्भु की मौत हों गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...