सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। भाजपा संगठन में काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद अजीत रावत और क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए रामसुन्दर निषाद के सोमवार को पहली बार जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। टेंगरा मोड़ से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टेंगरा मोड़ से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम मधुपुर, सोनकर कटरा, चंडी होटल, शीतला मंदिर और बढ़ौली चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष कर दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्...