Sonbhadra News: अकीदत के साथ निकला मुहर्रम के चेहल्लुम का जुलूस
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मुहर्रम के चेहल्लुम का जुलूस पूरे अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। दोपहर बाद से ही विभिन्न चौक-चौराहों पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होने लगे। शाम करीब 5 बजे संकट मोचन तिराहे पर विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद अपने शागिर्दों के साथ अलम एवं अखाड़ा लेकर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के लगभग एक दर्जन स्थानों से आए अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने उस्तादों के निर्देशन में लाठी, डंडा, रिबन और बनेठी सहित पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। या अली, या हुसैन के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। जुलूस देर शाम कर्बला पहुंचा, जहां दुआ-फ़ातिहा के बाद सभी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। संचालन में अखाड़ा कमेटी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.