सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के इंजानी गांव निवासी हृदय नारायण की सात वर्षीय पुत्री राधा की बुधवार सुबह वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। मौत के बाद परिजन शव को घर लाकर करीब 12 घंटे से रखे हुए थे। परिजन गांव के एक व्यक्ति पर भूत लगाने का आरोप लगाते हुए उसके आने का इंतजार कर रहे थे। म्योरपुर के इंजानी गांव निवासी हृदय नारायण के मुताबिक उसकी पुत्री राधा 22 सितंबर से बीमार थी। उसका म्योरपुर, दुद्धी और जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत गंभीर होने पर बुधवार सुबह उसे बीएचयू के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर को गांव का एक व्यक्ति मुर्गा मांगने आया था। मुर्गा नहीं देने पर उसने कथित तौर पर ...