नई दिल्ली, मई 11 -- सोमनाथ मंदिर के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ मंदिर के 155 फीट ऊंचे शिखर कलश का कुंभाभिषेक किया गया। देश के 11 पवित्र तीर्थों से लाए गए 1100 लीटर पवित्र जल से इस कलश का अभिषेक किया गया, जो 1.86 टन वजन का है। यह ऐतिहासिक अनुष्ठान सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत हुआ, जिसमें मंदिर की दिव्य ऊर्जा को पुनः जागृत करने का कार्य किया गया।कुंभाभिषेक का विशेष महत्व कुंभाभिषेक मंदिर की आध्यात्मिक शक्ति को नवीनीकृत करने का प्राचीन वैदिक अनुष्ठान है। संस्कृत में 'कुंभ' का अर्थ कलश और 'अभिषेक' का अर्थ दिव्य स्नान है। इसमें विशेष मंत्रों से अभिमंत्रित जल को मंदिर के शिखर, कलश और देव विग्रहों पर चढ़ाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, समय के साथ मंदिर की ऊर्जा कम होने लगती है। क...