नई दिल्ली, मार्च 16 -- Som Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत हैं जोकि भगवान शिव को समर्पित होते हैं। इनमें से एक है प्रदोष व्रत। सनातन धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाए और व्रत रखा जाए तो जिंदगी से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस व्रत की खास बात ये है कि ये जिस दिन पड़ता है, उसका नाम उसी हिसाब से होता है। आज सोमवार है और तो आज इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। सोमवार का दिन भगवान शिव के नाम होता है। ऐसे में सोम प्रदोष का महत्व और भी बढ़ जाता है। बता दें कि ये व्रत हर महीने में दो बार आता है। महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। नीचे विस्तार से जानेंगे कि आज के लिए प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानेंगे इस व्रत ...