नई दिल्ली, अगस्त 5 -- पूर्ण सूर्य ग्रहण आने वाला है। सूर्य ग्रहण में सिर्फ वो अंधेरा ही नहीं होता देखने के लिए जो चंद्रमा के कवर करने के दौरान होता है, इसके अलावा भी कई ऐसी खास चीजें हैं जो आप सूर्य ग्रहण के दौरान देख सकते हैं। 12 अगस्त को आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण बहुत खास होगा। यूरोप में तो इसको लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। खगोलीय घटनाओं का आनंद लेने वाले लोग इसको लेकर काफी उत्सुक हैं। भारत में इस ग्रहण को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। आइए जानते हैं कि जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां इसको लेकर क्या कहा जा रहा है।सनस्पॉट भी देख सकेंगे? सूर्य ग्रहण के दौरान लोग सनस्पॉट देखते हैं। इसको देखने के लिए आइएसओ सर्टिफाइड सूर्य ग्रहण ग्लास से ही देखा जा सकत...