नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Surya Grahan 12 August 2026 When and Where to Watch: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को 12 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इस ग्रहण का दुर्लभ नजारा ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण के समय कुछ देर के लिए दिन में अंधेरा छा जाएगा, जिससे दिन में 'रात' जैसा प्रतीत होगा। तापमान में गिरावट होगी। इसे दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा। जानें इस ग्रहण को कब, कहां और कैसे देखें। यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के दिन मंगल करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का जगेगा सोया भाग्यकिन देशों में नजर आएगा 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त को पूर्ण ग्रहण रूस के ...