नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- सूर्य ग्रहण खगोलीय घटनाओं में सबसे आकर्षक और रहस्यमयी माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। साल 2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा, जबकि 2027 में आने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण दुनिया भर में 'सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण' कहलाने जा रहा है। इन दोनों ग्रहणों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता है। आइए जानते हैं इन दोनों ग्रहण के डेट और इनका अपने देश भारत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? वैदिक पंचांग और खगोल वैज्ञानिक गणनाओं के अनुसार, साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त 2026 को सुबह 4:25 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा और सामान्य धार्मिक कार्य किए...