नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नवीन पालीवाल, नैनीताल Solar Eclipse 2026: वर्ष 2026 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण आज बुधवार को लगेगा। इस पर दुनिया भर के सौर वैज्ञानिकों की नजर रहेगी। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण बुधवार रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त तड़के 1:27 बजे समाप्त होगा। इसकी पूरी अवधि करीब चार घंटे 24 मिनट रहेगी। पूर्ण ग्रहण का अधिकतम चरण करीब 2 मिनट 18 सेकेंड का होगा। हालांकि यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी। बता दें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण का मार्ग ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा। यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका के कई हिस्सों में इसे आंशिक ग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा...