नई दिल्ली, मई 16 -- आजकल सांप डिजाइन वाली अंगूठी फैशन और ज्योतिष दोनों वजहों से काफी चर्चा में है। कई लोग इसे स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में पहनते हैं तो वहीं कुछ लोग इसी ज्योतिषीय मान्यता की वजह से धारण करते हैं। मान्यता है कि सही सलाह और सही तरीके से पहनी गई सर्प आकृति वाली ये अंगूठी किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। ये अंगूठी कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के साथ-साथ नकारात्मकता को दूर करने में मददगार मानी जाती है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए इसका असर अलग हो सकता है। ऐसे में आधी-अधूरी जानकारी या सलाह के बिना इसे पहनने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस अंगूठी को किसे पहनना चाहिए और किस धातु में इसे पहनने से लाभ मिलते हैं?सर्प आकृति वाली अंगूठी के फायदे ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सांप को शक्ति और सुरक्षा का प्रती...