SMS में संविदा नर्सिंगकर्मी की मौत पर बवाल, 5 घंटे ठप रहीं इमरजेंसी सेवाएं, तोड़फोड़ में पुलिस अधिकारी घायल
नई दिल्ली, जून 12 -- संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के समर्थन में बड़ी संख्या में जुटे संविदा नर्सिंगकर्मियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया, जिससे करीब पांच घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, धरना और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। देर शाम कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और अस्पताल के मुख्य गेट पर तोड़फोड़ कर दी। घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। दीपक खारवाल की मौत को लेकर परिजनों और संविदा नर्सिंगकर्मियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक के भाई महेश खारवाल ने कहा कि उनका भाई नौकरी जाने के तनाव में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मोबाइल फोन की फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.