नई दिल्ली, जून 19 -- SL A vs AFG A Live Score: श्रीलंका ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन ए सीरीज का 6ठा मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है। श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान लाइव स्कोर आप नीचे देख सकते हैं। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। श्रीलंका ने अपनी पारी का धमाकेदार आगाज किया है। श्रीलंकाई ओपनर्स निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने फिफ्टी ठोक दी है। श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 100 के पार है। बता दें, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम रहने वाला है। तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है। आज के मैच से साफ होगा कि भारत को खिताबी मुकाबले में किससे भिड़ना है। श्रीलंका के लिए फाइनल का समीकरण एकदम आसान है। उन्हें सिर्फ अफगानिस्तान पर जीत दर्...