नई दिल्ली, मई 19 -- स्कोडा ने अपनी Epiq के प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन को अनवील कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे छोटी और सबसे अफोर्डेबल ईवी है। एपिक कंपनी की मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज पर बनी है। यह दो बैटरी पैक - 38.5 kWh और 55 kWh में आती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 440 km तक की है। डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से यह मात्र 24 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं कि स्कोडा की इस नई ईवी में क्या कुछ है खास।शानदार है लुक स्कोडा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बोनट पर 'स्कोडा' का लोगो और काले कलर की ग्रिल है। इसके दोनों ओर स्लिम और ऐंगल्ड डीआरएल लगी हैं। मेन हेडलाइट्स डीआरएल से नीचे की तरफ 'L' शेप में फैली हुई हैं और बम्पर के एक ब्लैक पार्ट से कनेक्टेड हैं। आपको एपिक में आठ स्लैट्स वाला एक चंकी बम्पर और एक सिल्वर स्किड...