Skoda की नई SUV, कीमत 66.99 लाख रुपये, लॉन्च से पहले ही मात्र 6 मिनट में बुक हो गई थीं 50 यूनिट
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- स्कोडा इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर परफॉर्मेंस एसयूवी - Skoda Kodiaq RS को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 66.99 लाख रुपये रखी गई है। यह एसयूवी भारत में लिमिटेड-रन CBU (Completely Built Unit) मॉडल के तौर पर लॉन्च की गई है। कंपनी फिलहाल इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स ही भारत में ऑफर करने वाली है। खास बात यह है कि 22 जून को बुकिंग शुरू होने के महज 6 मिनट के अंदर कोडिएक RS की सभी 50 यूनिट्स बुक हो गई थीं। कोडिएक लाइनअप में यह मॉडल L&K वेरिएंट से ऊपर के सेगमेंट आता है। साथ ही यह पहली बार है जब स्कोडा ने भारत में किसी एसयूवी के साथ अपना RS बैज इंट्रोड्यूस किया है।स्पोर्टी डिजाइन से अलग दिखती है कोडिएक RS नई स्कोडा कोडिएक RS का डिजाइन स्टैंडर्ड कोडिएक जैसा ही है, लेकिन इसमें कई स्पोर्टी बदलाव किए गए हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.