नई दिल्ली, जुलाई 22 -- स्कोडा की एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन माइलेज को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब ये टेंशन दूर होने वाली है। कंपनी अपनी पॉप्युलर एसयूवी का नया वर्जन लाने की तैयारी में है, जिसमें आपको मारुति सुजुकी जैसा माइलेज मिल सकता है। हम बात कर रहे हैं स्कोडा काइलैक की। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसका सीएनजी वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसमें रेट्रो फिटेड या डीलर फिटेड सीएनजी किट ऑफर कर सकती है।24 km/kg तक की फ्यूल इकॉनमी कंपनी अब तक सीएनजी ऑफर करने से बच रही थी, लेकिन मार्केट में बढ़ती मांग को देखते हुए स्कोडा को सीएनजी के बारे में सोचना पड़ रहा है। सीएनजी किट का इस्तेमाल 1.0-लीटर TSI इंजन में किया जाएगा। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी ग्राहकों को थोड़ी कम लगती है। सीएनजी का ऑप्शन इस समस्या को दूर कर...