नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Skoda की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए तगड़ी डील है। भारतीय बाजार में अपनी चार कारें बेचती है। इनमें काइलैक, स्लाविया, कुशाक और कोडिएक शामिल हैं। कंपनी इस महीने इन सभी मॉडल्स पर अलग-अलग बेनिफिट्स दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। सबसे ज्यादा फायदा कंपनी की प्रीमियम एसयूवी कोडिएक पर मिल रहा है, जिस पर ग्राहक 3.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट पा सकते हैं।काइलैक पर ऑफर स्कोडा की सबसे सस्ती कार काइलैक की एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से 13.09 लाख रुपये के बीच है। इस महीने सब-4 मीटर एसयूवी पर ग्राहकों को 40 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के साथ ग्राहक ट...