siwan police arresting: कार में बैठे पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ा, हथियार बरामद
सीवान, जून 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाने की पुलिस ने एक में सवार पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक चोरी की कार में सवार थे और इनके पास हथियार भी था। गिरफ्तार युवकों में जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधवापुर निवासी अभिमन्यु कुमार, विवेक महतो, शम्भुपुर निवासी नीरज कुमार, अनूप कुमार व अरविन्द कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।
गिरफ्तारी का कारण बताया गया है कि गश्त की टीम सड़क पर मौजूद थी तभी देखा गया कि बभनौली की तरफ से बाइपास रोड की तरफ से एक कार आ रही थी। जब शक के आधार पर कार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक अपनी कार लेकर भागने लगा। बाद में कार को रोककर इसमें सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। भागने का कारण पूछने पर किसी ने कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया।
जांच का परिणाम इसके बाद जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.