Siwan News 9 अगस्त को निकलेगी कलश यात्रा, शूरवीर मठिया में होगा अखंड अष्टयाम व रुद्राभिषेक
सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम शूरवीर स्थित श्री श्री 108 श्री पलटू दास जी के मठिया में 9 व 10 अगस्त को अखंड अष्टयाम एवं रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के अनुसार, 9 अगस्त की सुबह 6 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रुद्राभिषेक तथा अखंड अष्टयाम का शुभारंभ होगा। 10 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ शाम 6 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जानकी मंदिर में होगा अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.