Siwan News 80 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के चोरौली बाजार पर मंगलवार को चोरी छुपे शराब बेंचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से बेंचने के लिए रखा गया 80 लीटर शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार धंधेबाज जनता बाजार थाना क्षेत्र के शंभू छपरा गांव के ओमप्रकाश महतो का पुत्र अनिल चौहान है। एएसआई चन्द्रशेखर पाल ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज अनिल चौहान को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.