सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के बाला बाबा मठ परिसर में मंगलवार को मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास जी महाराज की अध्यक्षता में 72 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारी पूरीधार्मिक आयोजन आचार्य पंडित चंद्रशेखर तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, रविंद्र तिवारी, ददन तिवारी व मुकेश तिवारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजन कर अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत कराई गई। धार्मिक आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोचार से भूमि पूजन, गणेश पूजन, वरुण पूजन, पुण्य आह्वाचन, षोडस मातृका पूजन, अग्नि स्थान, नवग्रह पूजन, मठ परिसर में स्थापित देवी देवता पूजन, गौ पूजन, मंडप में स्थापित देवी देवता का पूजन हुआ।महावीरी ध्वज का पुनर्स्थापन कार्यक्रम में मठ परिसर में महावीरी ध्वज को पुनर्स्थ...