सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बैसाखी हाता गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर लदी 635 लीटर देशी और 30 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए दो अंतरजिला शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ​पकड़े गए धंधेबाजों की पहचान नौतन थाना क्षेत्र निवासी सलमान अली और मैरवा थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सराय थाने की पुलिस ने 665 लीटर शराब कारोबार के आरोप में दो गिरफ्तारगुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल ​पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप स्कॉर्पियो से सराय क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाई जा रही है। सूचना मिलते...