Siwan News 45 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के चोरमा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी कर शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज चोरमा गांव का तेरस सहनी है। तलाशी में पुलिस ने उसके घर के पास से 45 लीटर देशी शराब बरामद किया। एसआई अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर उसे 45 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज इसके पहले भी 2021 दो बार शराब तस्करी में जेल जा चुका है। अबकी बार उसे तीसरी बार शराब के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.