सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की खेप ले जा रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी शराब की खेप के साथ एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ मठिया पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से रोमियो राजा व बंटी बब्ली 36 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। जांच में प्रयुक्त बाइक चोरी की निकली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी आसांव थाना क्षेत्र के बिकऊर निवासी विशाल कुमार राम है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा चोरी की बाइक ...