Siwan News 255.9 लीटर अवैध शराब कारोबार के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त
सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के मैरवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 255.9 लीटर शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों युवकों में पचरुखी थाना क्षेत्र के वर्तवलिया निवासी राहुल साह उर्फ रामेश्वर साह, मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली निवासी अभिषेक यादव व आंदर थाना क्षेत्र के दहाबारी निवासी सुभाष यादव शामिल हैं। पुलिस ने शराब ढ़ोने में प्रयुक्त तीन बाइक व तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई बताया गया कि मंगलवार की देर रात करीब मैरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से तीन व्यक्ति अलग-अलग बाइकों पर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मैरवा बाजार की ओर आ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.