Siwan News 25 पुड़िया स्मैक और 10 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सराय थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों से स्मैक और देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकाश कुमार विट्टू के नेतृत्व में की गई पहली कार्रवाई में पुलिस ने मंगलवार की देर रात चमड़ा मंडी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे शहर के लक्ष्मीपुर निवासी राजू कुमार यादव को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने उखई गांव में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की। मौके से शराब के धंधे में संलिप्त स्थानीय निवासी हरेन्द्र महतो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.