Siwan News 24 घंटे में 25 अभियुक्त गिरफ्तार, 332 लीटर शराब बरामद
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न मामलों में 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 41 वारंट और दो कुर्की आदेश का भी निष्पादन किया गया। कार्रवाई के दौरान 332.01 लीटर शराब और 0.30 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 25 अभियुक्तों में चोरी के तीन कांडों में शामिल आरोपित, शराब से जुड़े मामलों के 18 आरोपित, एक वारंटी और अन्य मामलों के तीन आरोपित शामिल हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी 41 वारंट का निष्पादन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.