Siwan News 24 घंटे में 22 आरोपित गिरफ्तार, 87.40 लीटर शराब बरामद
सीवान, अक्टूबर 17 -- विशेष अभियान में गिरफ्तारी और बरामदगी Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वारंट से जुड़े 113 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि दो कुर्की वारंट का भी निष्पादन हुआ। पुलिस ने शराबकांड में 15, वारंट के मामलों में तीन, हत्या के प्रयास में दो और अन्य कांडों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 87.40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहन एक-एक, एक गैस सिलेंडर व एल्युमिनियम की दो हांडी भी बरामद की गईं। अभियान के दौरान 50 हजार रुपये जुर्माने की राशि भी वसूल की गई। बताया गया कि विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबित वारंटों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.